भारत के टॉप 10 एनजीओ

भारत में कई एनजीओ हैं जो लोगों की भलाई के लिए सतत रूप से कार्य कर रहे है। विगत कई वर्षों में इन एनजीओ का देश के लोगों के सामाजिक उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये एनजीओ शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल से लेकर पर्यावरण संरक्षण और मानवाधिकारों तक विभिन्न सामाजिक मुद्दों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में हम भारत के टॉप 10 एनजीओ के बारे में जानेंगे जो लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।

नारायण सेवा संस्थान

नारायण सेवा संस्थान राजस्थान के उदयपुर में स्थित भारत का टॉप एनजीओ है। जो मुख्य तौर पर दिव्यांगों की भलाई के लिए कार्य करता है और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करता है। संस्थान की देश भर में 480 से अधिक शाखाएं मौजूद हैं। देश के अलावा थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, यूके, यूएसए, सिंगापुर और नीदरलैंड जैसे विभिन्न देशों में संस्थान की उपस्थिति है।

नारायण सेवा संस्थान’ की स्थापना वर्ष 1985 में मुठ्ठी भर आटे से की गई थी। संस्थान का उद्देश्य समाज के शारीरिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद करना है। यहां पर पोलियो और अन्य जन्मजात अक्षमताओं से पीड़ित रोगियों का सुधारात्मक सर्जरी के माध्यम से नि:शुल्क उपचार किया जाता है। उपचार के उपरांत जरूरतमंदों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाते हैं, ताकि अन्य लोगों की तरह दिव्यांग भी आसानी से जीवन यापन कर सकें।

वर्तमान में संस्थान के पास राजस्थान के उदयपुर में 1100 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल है, जहां देश और दुनिया भर के मरीज पोलियो से संबंधित उपचार और सुधारात्मक सर्जरी के लिए आते हैं। अब तक यह एनजीओ बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेद के 4,37,952 से अधिक दिव्यांग लोगों की सुधारात्मक सर्जरी कर चुका हैं। संस्थान के द्वारा उपलब्ध कारवाई गई सुविधाएं पूर्णतः नि:शुल्क हैं।
इसके अलावा यह एनजीओ मूक-बधिर और बेसहारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं भोजन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संवारने का कार्य करता है। साथ ही दिव्यांगों और नेत्रहीनों के कौशल विकास के लिए कार्य करता है ताकि ये लोग भी अन्य लोगों की तरह जीवन में आगे बढ़ सकें। नारायण सेवा संस्थान गरीब और दिव्यांग लोगों के लिए नि:शुल्क सामूहिक विवाह का भी आयोजन करता है।

अक्षय पात्र फाउंडेशन

अक्षय पात्र फाउण्डेशन भारत की एक प्रसिद्ध एनजीओ है। जो देश के 12 राज्यों में 14702 से ज्यादा स्कूलों में लगभग 17 लाख स्कूली छात्रों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराता है। इस एनजीओ की स्थापना साल 2000 में कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों की मदद करने के लिए किया गया था। अक्षय पात्र फाउंडेशन नाम के इस एनजीओ का प्रमुख उद्देश्य है कि देश का कोई भी बच्चा भूख की वजह से पढ़ाई न छोड़े। इसलिए यह एनजीओ ज्यादातर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराता है। यह एनजीओ प्रति वर्ष औसतन 235 दिन विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध करवाता है।

स्माइल फाउंडेशन

स्माइल फाउंडेशन भारत में स्थित एक एनजीओ है। इसकी गिनती भारत के टॉप 10 एनजीओ में की जाती है। स्माइल फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करता है। स्माइल फाउंडेशन का मुख्य कार्य शिक्षा, कल्याण और व्यवसाय के वंचितों की मदद करना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY)

चाइल्ड राइट्स एंड यू की गिनती भारत के सबसे विश्वसनीय एनजीओ में की जाती है। यह एनजीओ भारत के वंचित बच्चों को बेहतर बचपन देने के लिए काम करता है। चाइल्ड राइट्स एंड यू माता-पिता, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, समुदायों, जिला और राज्य-स्तरीय सरकारों के माध्यम से निर्धन और असहाय बच्चों का सहयोग करता है। यह एनजीओ बच्चों के लिए स्वास्थ्य देखभाल, पोषण, शिक्षा, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करता है। पिछले 40 से ज्यादा सालों में लगभग 2 करोड़ बच्चे इस एनजीओ से लाभान्वित हो चुके हैं।

नन्हीं कली

नन्हीं कली भारत में कार्य करने वाला एनजीओ है। जिसे नंदी फाउंडेशन और केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट मिलकर चलाते हैं। यह एनजीओ महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा पर जोर देकर उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने के लिए कार्य करता है। नन्हीं कली एनजीओ अपने लाभार्थियों को मौद्रिक और शैक्षणिक दोनों प्रकार की सहायता प्रदान करता है। यह संगठन बच्चियों को नि:शुल्क शिक्षा के अलावा पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस और जूते प्रदान करता है। नन्हीं कली एनजीओ के माध्यम से अब तक महिंद्रा ग्रुप 22 हजार से ज्यादा लड़कियों को शिक्षित करने का कार्य कर चुका है।

केयर इंडिया

केयर इंडिया भारत के सबसे पुराने एनजीओ में से एक है जो भारत में पिछले 69 वर्षों से लगातार काम कर रहा है। यह एक ऐसा एनजीओ है जो गरीबी उन्मूलन और सामाजिक अन्याय को खत्म करने के लिए काम कर रहा है। इस संगठन का प्राथमिक लक्ष्य गरीब और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना और उनके जीवन और आजीविका में सुधार करना है।

गूंज

यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एनजीओ है जो गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इस एनजीओ को शानदार काम करने के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें “मैग्सेसे पुरस्कार” शामिल है। यह एनजीओ गरीब लोगों के कल्याण के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वच्छ पानी की उपलब्धता, शिक्षा और आपदा में लोगों की सहायता के लिए काम करता है।

प्रथम

यह भारत के सबसे बड़े एनजीओ में से एक है जो गरीब बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। इस संगठन की स्थापना 1995 में मुंबई की झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए शिक्षा पहल के रूप में हुई थी। वर्तमान में प्रथम एनजीओ देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बच्चों और युवाओं को शिक्षित करने के लिए काम कर रहा है।

ऑक्सफैम इंडिया

ऑक्सफैम इंडिया समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने तथा एक स्वतंत्र और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए काम करने वाला एनजीओ है। संगठन हाशिए पर रहने वाले समुदायों को अच्छी नौकरियां, गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करके उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास करता है। ऑक्सफैम इंडिया का उद्देश्य है कि हर किसी को अपने मन की बात कहने की आजादी, अपने अधिकारों को महसूस करने के समान अवसर, भेदभाव मुक्त भविष्य के साथ सुरक्षित-हिंसा-मुक्त जीवन जीने का मौका मिले।

हेल्पएज इंडिया

हेल्पएज इंडिया 1978 में स्थापित एनजीओ है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस संगठन का मुख्य कार्य बुजुर्गों की देखभाल करना है। हेल्पएज इंडिया जरूरतमंद बुजुर्गों की मदद करने के लिए सभी जिम्मेदारियां निभाता है और उन्हें सम्मानजनक और स्वस्थ जीवन देने के लिए काम करता है। इस एनजीओ के स्वयंसेवी बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार को रोकने, वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देने और उनके स्वास्थ्य देखभाल का प्रबंधन करने का काम करते हैं।

******************************

Author Bio
Name:- Vikram Raj Gurjar
Designation:- Digital Marketing Specialist
Bio:- I am an enthusiastic digital marketer with experience. I help small to big businesses to make their presence in the digital world with my skills. SEO, SMO, PPC, Google Search Console, Google Analytics, and Google My Business are the skills I know.
Linkedin


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *